Eksandeshlive Desk
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुजारी कांकेर के जंगल में गुरुवार सुबह से पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। आलाधिकारी ने नक्सलियों से मुठभेड़ की पुष्टि तो की है लेकिन इसमें कितने नक्सली मारे गए हैं। अभी इसका विवरण नहीं मिल सका है।
बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ बीजापुर, डीआरजी सुकमा, दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ कोबरा के 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 बटालियन की संयुक्त बटालियनाें के लगभग 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इनमें कुछ बड़े कैडर के नक्सली भी शामिल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद इस बारे में जानकारी दी जाएगी।