चिकित्सकों, कर्मियों और मरीजो के परिजनो के बीच अभद्र व्यवहार को लेकर आपात बैठक

360° Ek Sandesh Live Health

सदर अस्पताल में मारपीट की घटना के बाद डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों में काफी आक्रोश
रांची : झासा रांची की आपात बैठक सदर अस्पताल सोमवार को हुई। जिसमें मुख्य रूप से हाल के दिनों में सदर अस्पताल रांची में चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना पर विचार किया गया। झासा ,रांची इस तरह की घटना की कड़ी निंदा करता है साथ ही चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, झासा रांची के द्वारा सिविल सर्जन, रांची एवं उपाधीक्षक ,रांची से वार्ता कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया गया । सिविल सर्जन रांची एवं उपाधीक्षक, रांची ने घटना पर अपनी संवेदना एवं चिंता व्यक्त की साथ ही साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया। हमारे मुख्य मांगे अस्पताल परिसर में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को रोकना एवं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करवाना है जिसमें गार्ड के रूप में प्रशिक्षित गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरा का दायरा बढ़ाने की मांग किया गया। कुछ दिनों से लगातार हो रही डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मी के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार की घटना का को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ,स्वास्थ्य सचिव , रजिस्ट्रार हाई कोर्ट, जिला प्रशासन एवं प्रेस मीडिया को भी अवगत कराया जाएगा। मारपीट की घटना के बाद डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों में काफी आक्रोश था एवं सभी हड़ताल पर जाने का विचार कर रहे थे। परंतु व्यापक हित में,छुट्टी एवं विशेष त्यौहार को देखते हुए हमने हड़ताल स्थगित कर दिया। दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कड़ी कार्रवाई ,अगर प्रशासन के द्वारा नहीं की जाती है तो झासा के तरफ से आंदोलन किया जाएगा। जिससे कि इमरजेंसी सेवा भी बाधित हो सकती है,इस घटना को लेकर राज्यभर के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मियों में काफी रोष है।

Spread the love