चिर प्रतीक्षित सपना हुआ साकार: डीएवी प्राचार्य

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

लातेहार: डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के लिए नये वर्ष 2025 में आज का दिन अविस्मरणीय हो गया। लगभग 12 वर्षो की लंबी प्रतीक्षा उपरांत आज डीएवी पब्लिक स्कूल के भवन निर्माण के लिये अपना भूमि का स्थाई रूप से निबंधन कर दिया गया। इससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है सर्वविदित है कि डीएवी विद्यालय की प्रस्तावित जमीन क्रय के लिये पूर्व में डी.ए.वी सी. एम. सी, नई दिल्ली के द्वारा अनुमोदन एवं अनुमति प्रदान की गई थी । अब पूर्ण रूप से डीएवी विद्यालय लातेहार के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है इससे पूर्व डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी , नई दिल्ली के सेक्रेटरी अजय गोस्वामी और कोषाध्यक्ष  नानक चंद गर्ग के द्वारा भूमि स्वामी लाल आशीष नाथ शाहदेव  एवं उनके परिवार को भूमि क्रय हेतु अग्रिम राशि प्रदान कर दी गई थी।  गत वर्ष दिनांक 10 नवंबर 2024 को पोचरा स्थित लाल शंभू नाथ शाहदेव , लाल आशीष नाथ शाहदेव एवं अन्य का अधिकृत भूमि क्रय के लिये उन्हें अग्रिम राशि प्रदान करने के पश्चात ही  शहर में चर्चा थी। आज उस भूमि की निबंधन की प्रक्रिया भी पूरी कर लिया गया है इस मौके पर एम के डीएवी पब्लिक स्कूल ,डालटनगंज के प्राचार्य सह डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड जोन – आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉक्टर जी. एन. खान एवं डीएवी विद्यालय, लातेहार के  प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय उपस्थित थे । इससे पूर्व डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी ,नई दिल्ली के सेक्रेटरी श्री अजय गोस्वामी और कोषाध्यक्ष नानक चंद गर्ग सर के द्वारा भूमि स्वामी लाल आशीष नाथ शाहदेव जी एवं उनके परिवार को भूमि क्रय हेतु अग्रिम राशि प्रदान कर दी गई थी। सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिये सभी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकायें और कर्मी उपस्थित थे।