चोरी के मामले में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने किया इश्तेहार चस्पा

Crime

Ajay Raj

प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक चोरी के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के घर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चस्पा किया है। बताया जा रहा है कि संबंधित अभियुक्त काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यदि अभियुक्त जल्द सरेंडर नहीं करता है तो संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी मोहन गंझु, पिता-मंहगू गंझु, जोकि जोरी थाना के कोळुआ गांव का रहने वाला है, प्राथमिकी अभियुक्त है तथा कई वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर है, उसके विरुद्ध प्रतापपुर थाना कांड संख्या 75/20 दर्ज है। न्यायालय के आदेश के आलोक में शनिवार को अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। साथ ही फरार अभियुक्त को शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है।

Spread the love