चोरों ने एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना,जेवरात नगद समेत लगभग आठ लाख की चोरी

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के चुटू गांव के मेघनाथ महतो व रघुनाथ महतो के घर से ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात व नगद समेत लगभग आठ लाख के कई समान की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में उक्त दोनों भाइयों ने बीआईटी मेसरा थाना में आवेदन भी दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर की रात्रि में अनगड़ा थाना क्षेत्र के चिल्दाग गांव में अपने भगना व भगिनी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वापस 12 की सुबह में अपने घर आए तो देखा कि चारदिवारी सहित घर का ताला तोड़ा गया है,घर में पुरा समान बिखरा पड़ा है।

चोरी गए सामनों में मेघनाथ महतो के घर से जेवरात में सोने का चेन,सोने का लोकेट, मंगल सूत्र,सोने का जितिया,सोने का झुमका,सोने का कान का टॉप्स,आठ जोड़ा चांदी का बिछिया,सोने का अंगूठी,पायल एक जोड़ा,नगद 22 हजार के अलावे अन्य समान। वहीं रघुनाथ महतो के घर से नगद एक लाख,सोने का चेन,कान का बाली,कान का झुमका,कान का टॉप्स,सोने का लोकेट, सोने का अंगूठी,चांदी का चार जोड़ा पायल, बिछिया तीन जोड़ा,एक लैप टॉप सहित अन्य सामन की चोरी कर ली गई। ज्ञात हो कि उक्त दोनों भाइयों का चार दिवारी युक्त घर अलग अलग घर है। इसके गेतलातु व केदल के फुरहुरा टोली में भी चोरी की घटना घटी है। वर्तमान थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवारों द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love