चतरा विधानसभा एवं सिमरिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्याशी दिया गया रायसुमारी

Ek Sandesh Live

चतरा: भारतीय जनता पार्टी केंद्र के नेतृत्व के निर्देशानुसार आज झारखंड प्रदेश के सभी विधानसभा में रायसुमारी का नाम लिया गया जिसमे चतरा विधानसभा एवं सिमरिया विधानसभा में भी जिलाअध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की अध्यक्षता में विधानसभा वार बैठक किया गया । रायसुमारी के लिए सिमरिया विधानसभा में पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू एवं सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं चतरा विधानसभा के लिए हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल एवं अनिल टाइगर शामिल हुए। पर्यवेक्षको ने कार्यकर्ताओ को संबोधन में कहा की आज हम सभी उस राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं जहां लोकतांत्रिक तरीके से प्रत्याशी चयन की जाती है और आज हम सभी पंचायत स्तर से कार्यकर्ता मंडल स्तर के कार्यकर्ता एवं जिला के पदाधिकारी सदस्य एवं मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्य समिति गण इस राय शुमारी में अपना मत देने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं हम सभी आज अपने एक निष्पक्ष रूप से प्रत्याशी का चयन करेंगे जो झारखंड की दिशा और दशा बदलने का काम करेगी जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के निर्देशानुसार ही प्रत्याशी की चयन करेगी आप सभी इस रायसुमारी में भाग ले रहे हैं इसके लिए आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता एवं डॉ मृत्युंजय सिंह ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी गण मोर्चा के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मंडल के पदिधिकारीगण जिला कार्यसमिति सदस्य गण मोर्चा अध्यक्ष के महामंत्री गण शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक एवं प्रभारी एवं सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।