चुनाव के पूर्व धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री : शिवराज

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil
रांची: भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा और कहा कि चुनाव नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने 5 सालों में कुछ नही किया अब विस चुनाव के आते ही खोखली घोषणाएं करते चले आ रही है। उक्त बातें रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होेंने कहा कि आम जनता को क्या मिला , सैकड़ों वादे जो पूरे नहीं किए गए। 5 साल कोई नौकरी नहीं दी, पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रही। लेकिन अब चुनाव आ गए हैं इसीलिए धड़ाधड़ घोषणाएं हो रही हैं। भर्तियां, सिपाही की भर्ती, लेकिन ये भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पाएगी ये भर्ती कोई नौजवानों को रोजगार देने के लिए, ये भर्ती नहीं है वोट के लिए भर्ती का नाटक फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा और इसलिए ऐसे मौसम में जो जानलेवा साबित हुआ 10-10 किलोमीटर दौडा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दौड़ के दौरान नौजवानों के कोई उचित व्यवस्था नही थी। 16 लोंगो की जाने चली गयी । नौकरी के बदले जान देनी पड़ी। हादसा नहीं है, यह हत्या है। मुख्यमंत्री के और गठबंधन के दावा नहीं चलने वाले। लोग भयानक भ्रष्टाचार भूले नहीं है, आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी भी उनके झूठे और खोखले वादे जो इन्होंने किए थे। उन्हें लेकर भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की स्थिति, माता बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी इन सब मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी। प्रधानमंत्री 15 तारीख को झारखंड की इस पवित्र धरा पर पधार रहे हैं। झारखंड बनाया अटल ने भारतीय जनता पार्टी ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है। वो वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ-साथ 1 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के राशि डाली जाएगी। विकास की अनेकों सौगातें पहले केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी की, उससे पहले जब हमारी सरकार थी विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। लेकिन ठगबंधन की सरकार केवल विनाश की तरफ ले जा रही है और उस विनाश से झारखंड को बचाने के लिए हमने कमर कसी है।