चुरचू सहित पूरे कोयलांचल में मनाया गया दीपोत्सव का त्यौहार

360° Ek Sandesh Live

चुरचू/ हजारीबाग : प्रखंड मुख्यालय सहित कोयलांचल क्षेत्र में अमावस्या के दिन दीपोत्सव का त्योहार दीपावली धुमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर घर-घर में घी युक्त मिट्टी के दिये जलाए गए। घर और छतों पर देवी-देवताओं के मंदिरों को बिजली साज-सज्जा से सजाया गया था।रात्रि में घर-घर भगवती लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना ब्रह्मणों के द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।इसके अलावे कई जगहों पर रात्रि में मां काली की भी पूजा-अर्चना विधि-विधान एवम मंत्रोच्चार के साथ किया गया।दोनों पूजा संपन्न होने के बाद बच्चों और युवकों ने दीपावली के अवसर पर जमकर फुलझड़ी और पटाखे छोड़ते रहे।इसकी गूंज देर रात तकनसुनाई देता रहा।दूसरे दिन गौशाला की पूजा की गई।गाय और बैलों को स्नान कराकर सिंग और पैरों में घी लगाए गए।साथ ही विभिन्न अन्न को मिलाकर भोजन को पका कर खिलाया गया।इस त्योहार के अवसर पर दर्जनों लोग कई स्थानों पर जुआ का अड्डा बनाकर जुआ खेलते रहे।कई लोगों ने रुपये जीते तो कई लोग हाथ मलते हुए चलते बने।दीपावली के सुअवसर पर चरही स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने दीपावली के दिन अमावस्या के दिन प्रथम बार महाकाली की प्रतिमा को स्थापित कर विधि -विधान के पूजा-अर्चना किया गया।साथ हीं बकरा का बलि बलि दिया गया।इसके दूसरे दिन पूजा को संपन्न किया गया।माता काली की प्रतिमा पूरे गांव में भ्रमन कराया गया। देर शाम को चरही शिव मंदिर के तालाब में प्रवाहित किया गया।

Spread the love