Eksandeshlive Desk
रांची : राजधानी रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित सेफाली आरकेड (रेडियो पैथ डायगनोस्टिक) में डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, डॉ. सोनी त्रिपाठी व पूर्णिमा भारती द्वारा पैथोलॉजी के समस्त कर्मचारियों संग संयुक्त रूप से अश्विन अमृत तुल्य चाय के कैफेटेरिया स्टाल का उदघाटन सोमवार को किया गया। इस मौके पर डॉ. अनंग मोहन मुखर्जी की कहानी संग्रह को लेखक द्वारा भेंट किया गया। इस दौरान डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, डॉ. सोनी त्रिपाठी एवं पूर्णिमा सोनी द्वारा डॉ. अनंग मोहन मुखर्जी को उनके कहानी संग्रह के लिए शुभकामनाएं व एक सफल लेखक बनने का आशीर्वाद देते हुए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रवीण त्रिपाठी एवं डॉ. सोनी त्रिपाठी ने कहा कि हमलोग रेडियो पैथ डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट साहित्य प्रेमी भी हैं। इनके साहित्य प्रेम को देखकर हम सभी अभिभूत थे। उन्होंने कहा कि कोई भी लेखक या कवि आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, और पाठकों के जीवन को आलोकित करते हैं। बताया गया कि डॉ. अनंग मोहन मुखर्जी की यह पहली कहानी संग्रह है। ये शिक्षक के साथ-साथ एक उत्कृष्ट लेखक भी हैं, इनकी लेखनी अनवरत चल रही है। इनकी अनेकों कहानियां व कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं आकाशवाणी रांची से प्रकाशित हुई है। डॉ मुखर्जी हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी लेखन में भी सिद्धहस्त हैं। इनकी लिखी अंग्रेजी काव्य संकलन शीघ्र प्रकाशित होगी। इनके सुंदर रचनाओं के लिए इन्हें इंडो स्पेनिश अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, रवीन्द्र रत्न पुरस्कार, ब्रुकलिन अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्रेमचंद सम्मान, साहित्य प्राज्ञ सम्मान, जोहार झारखंड सम्मान, साहित्य अर्पण सहित अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित और नवाजा गया है। अंत में यह भी बताया गया कि यह डॉ. अनंग मोहन मुखर्जी की श्रेष्ठ कहानियां नामक पुस्तक श्रंखला का प्रथम भाग है। द्वितीय भाग शीघ्र प्रकाशित होगी,साथ में अंग्रेजी में लिखित काव्य संग्रह जो कि प्रशकाधीन है।
