डॉ अशोक आचार्य ने 51000 महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया संपन्न

Ek Sandesh Live Religious

NUTAN

लोहरदगा: बुधवार को डॉ अशोक आचार्य ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ गुदरी बाजार लोहरदगा मे 51000 हज़ार महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक रूप से जाप कराए इसके बाद वेद के शिव संकल्प सूक्त के मत्रों की विशेष आहुति दिए गए, महामृत्युंजय मंत्र शिव जी को प्रसन्न करने वाला मंत्र है यह मंत्र व्यक्ति को सब प्रकार के दुखों- बाधाओं से दूर करने वाला है, एवं अकाल मृत्यु से भी बचाता है, रोगों और परेशानी से भी यह मंत्र रक्षा करता है, इसके बाद सभी शिव भक्तों ने आदियोगी शिव जी का 5 मिनट तक ध्यान किये। यज्ञ के ब्रह्म डॉ अशोक आचार्य ने सभी शिव भक्तों के लिए सामूहिक रूप से मंगल कामना के लिए प्रार्थना किया।‌ कार्यक्रम का शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सुषमा सिंह, गायत्री परिवार के सदस्य के द्वारा दीप प्रजनन करके किया गया। जाप एवं यज्ञ के मुख्य यजमान -नारायण अग्रवाल, दीपक कर्मकार शीतल कर्मकार, राजकिशोर प्रतिमा, रत्नेश सीमा, मदन जी, राजीव जी, दीपा शेखर, राजेश्वरी साहू, मानिक देवघरिया, प्रतिमा, राकेश साहू, श्वेता मित्तल, उमंग प्रसाद, रश्मि अग्रवाल, गुंजा साहू, रेखा मित्तल, प्रतिमा मुखर्जी, रागिनी श्याम, नितेश, संगीता साहू, निलेश गुप्ता, अवधेश, नीतू मित्तल सरिता, शैली विश्वकर्मा, विदेशी साहू, रोहित साहू, अखिल अंकित एवं सभी शिव भक्त उपस्थित रहें।

Spread the love