Eksandeshlive Desk
सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी एवं डॉ आशा लकड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य बनाए जाने पर भाजपा सिमडेगा ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
बधाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को सम्मान दिया है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी और पार्टी से अलग है। पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा की बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी तक एक लंबा सफर तय करते हुए इन्हें एक नई जिम्मेवारी पार्टी ने दी है हम सब की शुभकामनाएं हैं कि वह अपनी नई जिम्मेवारी में सफल हों।
डॉ प्रदीप वर्मा और डॉ आशा लकड़ा को बधाई देते हुए जिला के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की एक जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी ने सम्मान दिया है एक ओबीसी वर्ग और एक अनुसूचित जनजाति से सम्मान देकर भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन किया है भारतीय जनता पार्टी में काम कार्यकर्ता भी ऊंचा से ऊंचा पद में जा सकता है यह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।
बधाई देने वालों में पूर्व विधायक निर्मल कु बेसरा संगठन प्रभारी बबन गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू दुर्गविजय सिंहदेव अमरनाथ बामलिया श्रद्धानंद बेसरा सुजान मुंडा सोनी पैंकरा संजय ठाकुर दीपक पुरी अनूप प्रसाद भोला साहू उपेंद्र श्रीवास्तव सतीश पांडे मनोज साय प्रणव कुमार संजय शर्मा रवि गुप्ता तुलसी साहू राकेश रविकांत कृष्ण ठाकुर श्रीलाल साहू रामविलास बड़ाईक नरेंद्र बड़ाईक नवीन सिंह डॉ महेंद्र भगत मुकेश श्रीवास्तव दीप नारायण दास कृष्णा बड़ाईक सावित्री देवी अजय सिंह महेश साहू बसंत मांझी हीरा राम पिंकी प्रसाद नंदिनी दास हंसा देवी कमला प्रसाद शकुंतला देवी सत्यनारायण प्रसाद नीरज बड़ाईक गोपाल केशरी कृष्णकांत सिंह मानकीलाल मनिंदर बिंझिया देवकीनंदन साय घनश्याम सिंह सुरजन बड़ाईक तपेश्वर साहू मोतीलाल ओहदार विजय महतो प्रदीप जायसवाल सुरजन प्रधान अशोक इंदवार कामेश्वर सिंह ओमिन सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है