डाॅ0 सहदेव द्वारा लिखित पुस्तक राष्ट्र की आवाज का लोकापर्ण 29 को

360° Ek Sandesh Live


रांचीः डाॅ0 सहदेव द्वारा लिखित चैथी पुस्तक Voice of The Nation (राष्ट्र की आवाज) का लोकापर्ण 29 नवम्बर को नवी मुम्बई स्थित अरोली स्पोर्टस एसोसिएशन क्लब हाॅल में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल ऑफ यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जेनरल डाॅ0 श्रीपाल, मुम्बई के अपर पुलिस महानिदेशक क्वाशिर खालीद, डाॅ0 राजेश सिंह, प्रतिनिधि ग्लोबल यूनिवर्सिटी, यू0एस0ए0, डाॅ0 सैफुद्यीन, निदेशक ग्लोबल प्वाइंट, डाॅ0 राजेश सोनार कैनिडी यूनिवर्सिटी एवं डाॅ0 प्रदीप जगताप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।पुस्तक के लेखक डाॅ0 सहदेव राम ने बताया कि पहली बार इस तरह की पुस्तक का लोकापर्ण किया जा रहा है, जिसमें देश के वर्तमान चुनौतियों जिनमें बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, असंतोष, आतंकवादी घटना, बालात्कार, अपहरण, साम्प्रादायिक घटना, अंधविश्वास, मतदाताओं को पैसों का लालच तथा देश में हो रहे विभिन्न मुद्दों से संबंधित आंदोलनों की विस्तृत चर्चा की गई है। यह पुस्तक कुछ भी ठीक करने की कोशिश नहीं करती है, यह आपको समझाने की भी कोषिश नहीं करती है, बल्कि बताने की कोशिश करता है जो लाखों लोग पहले से जानते हैं, लेकिन कोई भी सच्चाई का साथ देने के लिए आगे नहीं बढ़ता। हमें एक ऐसे देश में रह रहे हैं, जहां आम आदमी की इज्जत एक लग्जरी बन गई है। यह पुस्तक इसलिए लिखना पड़ा जो लिखान हीं जाता, आराम की नीचे दबा और एक सच बन जाता, क्योंकि पुस्तक के माध्यम से लाखों की मानसिकता को झकझोरा जा सकता है तथा देश के करोड़ों यूवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए मानसिक प्रभाव डाला जा सकता है। इसके पहले डाॅ0 सहदेव द्वारा लिखित तीन पुस्तकें जिनमें (1) सामाजिक कार्यकत्ता बेहतर दुनिया के लिए संघर्ष कर रहें हैं, (2) जीवन परिवर्तन एवं (3) डाॅ0 अम्बेडकर एक युग पुरूष प्रकाशित होकर देश और विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थानों एवं आमजनता तक पहुँच चूँकी है।

Spread the love