दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य तिथि मनाई गई

360° Ek Sandesh Live Religious

अशोक वर्मा

मोतिहारी: नगर के बनिया पट्टी में संचालित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में संस्था की अंतरराष्ट्रीय हेड रही दादी प्रकाशमणि की 18वीं पूर्ण स्मृति दिवस बड़े ही आत्मिक भाव से बनाई गई। सुबह योग भट्टी का आयोजन हुआ उसके बाद दैनिक मुरली क्लास चली फिर दादी जी के निमित्त भोग लगाया गया। उक्त अवसर पर दादी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा ने कहा कि निर्मल वाणी वाली दादी ने अपने 38 वर्षो की साकार सेवा में संस्था का प्रसार विश्व के 137 देश में किया। योग की प्रतिमूर्ति दादी जी ने अपने विशेष स्नेह युक्त पालना विधि से यज्ञ मे हमेशा शक्ति भरती रही। बीके अशोक बर्मा ने कहा कि भारतीय नारी जिन गुणो के कारण पूजी जाती हैं वे तमाम गुण दादी प्रकाशमणि में थी। दया, ममता, करुणा, क्षमाशीलता, सादगी, निरंहकारिता और वाणी में मिठास उनकी विशेषता थी। उन्होंने ब्रह्मा बाबा को पूरा फॉलो किया यही कारण है कि उन्होंने संस्था को बहुत ऊंचाई तक पहुंचाया। बीके श्वेता बहन एवं बीके पूनम बहन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम भाई बहनों ने दादी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से बीके रीना कुमारी, पूर्व प्राचार्य शशि कला, बीके अभ्यास प्रसाद, समाजसेवी चंद्रमा यादव, बीके इंजीनियर हरिशंकर भाई, बी के सारिका,बीके आशा,बीके प्रतिमा जायसवाल आदि थे।

Spread the love