News by Deepak Yadav
रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में फिरायालाल चौक एवं डैली मार्केट में पैन इंडिया बाल और किशोर मज़दूरी के उन्मूलन के साथ-साथ सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए पूरे भारत में बचाव और पुनर्वास अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर मैन रोड, डेली मार्केट तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान डालसा टीम अल्बर्ट एक्का चौक के समीप देखा कि कतारी जुश मशीन दुकान में एक बच्चा से काम करवाया जा रहा है। पूछताछ के क्रम में बच्चे ने बताया कि मुझे इस एवज में पांच हजार रूपया दिया जाता है। दिनभर मुझे मशीन पर केतारी से जुश निकालने का काम करवाया जाता है। बच्चे ने अपनी इच्छा डालसा टीम के पास जाहिर की और कहा कि मैं पढ़ना-लिखना चाहता हूं। मेरे माता-पिता के बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है। बच्चे ने यह भी बताया कि वह गांव-रेवशा, जिला-गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है। इस अवसर पर डालसा सचिव राकेश रौशन, डिप्टी चाईल्ड हेल्पलाईन के सदस्यगण जिनमें विकास कुमार पांडे, अनिशा कच्छप, आतू थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज सोरेन, मंगल भगत, पीएलवी मानव कुमार सिंह, रेनु देवी, स्नेहलता दुबे, मुन्नी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
