डबल मर्डर केस का खुलासा: लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को गोलीमार कर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: चान्हो थाना क्षेत्र के आनंदशिला गांव स्थित आश्रम में हुए डबल मर्डर का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। वारदात को अंजाम देने में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेंद्र यादव उर्फ छोटू, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 12 हजार रुपये, एक चांदी की सिकड़ी, कांड में इस्तेमाल एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और कुछ कागजात जब्त किये हैं। ये लोग आश्रम में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। प्रतिरोध करने पर मुकेश साहा और राजेंद्र यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। इस बात का खुलासा खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने किया है।
उन्होने कहा कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निर्देश पर टीम गठित की गयी थी। गठित टीम ने राजेंद्र यादव के दिये बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताबड़तोड़ कई जगहों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान चारों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आये चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वे लोग आश्रम में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। वहीं, मुकेश और राजेंद्र विरोध कर रहे थे। विरोध करने के चलते दोनों को गोली मार दिये और वहां से भाग निकले।
छापामारी टीम ने शामिल:
खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, चान्हो थाना प्रभारी चन्दन कुमार गुप्ता, खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, बुढ़मू थानेदार रितेश कुमार महतो, एसआई सुरेंद्र कुमार, संजय कुल्लू और संजय कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।