Kamesh Thakur
रांची: डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 9 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सभी रांची के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात थे
डीआईजी सह एसएसपी द्वारा आयोजित एक अपराध समीक्षा बैठक में रांची में लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, कई अनुसंधानकतार्ओं (जांच अधिकारियों) ने इन निदेर्शों पर कोई खास ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण बड़ी संख्या में मामले लंबित ही रह गए।
इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए, ऐसे अनुसंधानकतार्ओं को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी कर उनसे जवाब मांगा गया था। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर और मामले की गंभीरता को देखते हुए, कार्रवाई की गई है.
ये है निलंबित अधिकारी:-
- अशोकनाथ सिंह : सदर थाना
- संतोष कुमार रजक : डोरंडा थाना
- अजय कुमार दास : लालपुर थाना
- राजकुमार टाना भगत : जगन्नाथपुर थाना
- नीतीश कुमार : खरसीदाग ओपी
- श्याम बिहारी रजक : जगन्नाथपुर थाना
- सूर्यवंशी उरांव: सुखदेव नगर थाना
- उमाशंकर सिंह : बुढ़मू थाना
- अरविंद कुमार त्रिपाठी : जगन्नाथपुर थाना.