Kamesh Thakur
रांची: नव वर्ष के प्रथम दिन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने कार्यालय कक्ष में बुधवार को नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक अनुप बिरथरे, पटेल मयूर,कन्हैया लाल,पुलिस उप महानिरीक्षक चन्दन कुमार झा, पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा को बैज लगाकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गत मंगलवार रात को इन अधिकारियों को प्रोन्नति दी थी।
इस अवसर पर एडीजी सुमन गुप्ता, आईजी पंकोज कम्बोज,डीआईजी नौशाद आलम,आईजी अभियान अमोल विणुकांत होमकर,एसपी अमीत रेणु, ए विजयालक्ष्मी, कार्तिक एस, शैलेन्द्र वर्णवाल, तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।