दीपावली पर श्री कृष्ण प्रणामी परिवार ने किया भंडारे का वितरण

Religious

Eksandeshlive Desk
रांची : श्री कृष्ण प्रणामी परिवार के सौजन्य से धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं सोमवती अमावस्या के सुअवसर पर 119 वां नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे आयोजन किया गया। भंडारे में 1300 से अधिक श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
परमहंस संत शिरोमणी श्री स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध सामाजिक एव धार्मिक संस्था एम आर एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है।
गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रांची शहर के पुंदाग स्थित निमार्णाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण मे संस्था के सदस्यों एव उनके परिवार के सौजन्य से अपने पूर्वजो की स्मृति श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सह-संरक्षक बिजय जालान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी के द्वारा जरूरतमंदों के बीच भंडारे का वितरण किया गया।
आज के कार्यक्रम में संस्था के सह-संरक्षक बिजय जालान, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार(ताउ) राज जालान, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी, शंकरलाल मोदी, प्रदीप पोद्दार, मनीष सोनी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुशील गाडोदिया, धीरज कुमार गुप्ता, चन्द्रदीप साहु, परमेश्वर साहु ,महिला समिति की संतोष देवी, चंदा देवी अग्रवाल, बिमला जालान आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Spread the love