Eksandeshlive Desk
लातेहार: जिला मुख्यालय के मौजा डुरूआ लातेहार के रैयतों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को एक आवेदन सौंप कर खाता संख्या 43 , प्लॉट नंबर 759 में किये जा रहे अतिक्रमण को मुक्त कराने की मांग की गई थी उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया था।
अंचल अधिकारी के निर्देश पर अंचल अमीन 9 अक्टूबर को स्थल ( भूमि) जांच करने के लिये पहुंचे यह स्थल शहर के रेलवे स्टेशन रोड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन के पास में स्थित है। अंचल अमीन के यहां पहुंचने की खबर सुन कर काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गये और उक्त स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांंग करने लगे,
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे खतियान में यह भूमि गैर मजरूआ आम दर्जा रास्ता के रूप में दर्ज है।
साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से हरजिन समाज के लोग शव दाह के लिये श्मशान घाट जाते है। उनके मवेशी भी इसी रास्ते से नदी में पानी पीने जाते हैं और आम लोग भी इसी रास्ते से नदी में उतरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील यादव पिता स्व बुलाकी यादव , मौजा डुरूआ के द्वारा इस भूमि का अतिक्रमण कर के जोत कोड़ शुरू किया गया है इससे ग्रामीणों को खासा परेशानी हो रहा है। ग्रामीणो ने बताया कि पूर्व में भी अंचल कार्यालय के द्वारा इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। लेकिन बाद में पुन: इस भूमि पर अतिक्रमण कर कानून और विधि व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है , अंचल अमीन ने बताया कि जांच रिर्पोट अंचल कार्यालय को सौंपी जायेगा।
अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करने वालों में संजय राम , मोहनिया भुईंया , बाबुलाल भुईयां , श्यामसुंदर प्रजापति , वीरेंद्र भुईयां , महताब आलम, मो इस्लामुदीन अंसारी, अशोक राम , राजेंद्र यादव , अजय यादव आदि का नाम शामिल है।
