देश की एकता और अखंडता के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जान की बाजी लगा दी: बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil
रांची
: प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक और पार्टी के करोड़ो कार्यकतार्ओं के प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकतार्ओं ने बूथ स्तर पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। डॉ मुखर्जी के चित्र,प्रतिमा पर पुष्प,माला अर्पित कर नमन किया गया। डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। अपने संथाल परगना प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने देवघर परिसदन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद धारा 370 के माध्यम से जम्मू कश्मीर को देश से काटने की कोशिश की। सत्ता की भूखी नेहरू सरकार ने जम्मू कश्मीर केलिए अलग प्रधानमंत्री, अलग संविधान और अलग झंडे की मान्यता दी। शेष भारत के लोगों को कश्मीर में प्रवेश करने केलिए परमिट का प्रावधान किया। कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका प्रबल विरोध करते हुए बिना परमिट के कश्मीर की सीमा में प्रवेश किया। गिरफ्तारी दी।और अंत में स्वतन्त्र भारत के इतिहास में राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा केलिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने अपने सरिया स्थित आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक सीमा में सनातन काल से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। मां भारती का मुकुट है।
कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे।आज भाजपा अपने प्रेरणा पुरुष डॉक्टर मुखर्जी के सपनो के अनुरूप सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत कर रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी संगठन जनसंघ ही आज भाजपा के रूप में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गया।आज भाजपा 14 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

Spread the love