देवघर के सह सचिव बिहार झारखंड के कई जिलों के ऋत्विक हुए शामिल

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय के राजा गढ़ के मैदान में 9 मार्च रविवार को परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का शुभ 137 वां जन्म महोत्सव एवं सत्संग का आयोजन धुमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4.30 बजे प्रमोद पाण्डेय ने वेद मांगलिक से की। पांच बजे उषा कीर्तन (प्रभातफेरी) 5.54 में प्रातःकालीन प्रार्थना 8.00 बजे अल्पाहार तथा 9.00 बजे पूरे प्रतापपुर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हंसनुमा रथ पर श्री श्री ठाकुर को विराजमान कर हजारो की संख्या में सत्संगी बृंद भक्तजन गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान माताएं तथा गुरु बहनों के द्वारा अपने अपने घरों के छतों से श्री श्री ठाकुर के शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें लगभग पांच हजार भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया। अपराह्न् 1:00 बजे धर्म सभा आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता श्री शिवनंदन सिंह ने की तथा मंच का संचालन डॉ मनीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।धर्म सभा को मुख्य रूप से सत्संग आश्रम देवघर के सहसचिव श्री शिवानंद प्रसाद ने संबोधित किया सभा को पलामू के सह प्रति ऋत्विक श्री अनिल सिंह,हजारीबाग के सह प्रति ऋत्विक श्री के.पी.यादव ,श्री विनोद गुप्ता , चतरा के सह प्रति ऋत्विक श्री शिवनन्दन सिंह,श्री सोना यादव, प्रतापपुर के श्री शिवनन्दन सिंह आदि ने संबोधित किया।
पूरे दिन वातावरण को संगीतमय बनाने हेतु हजारीबाग से कृति प्रभो,धीरज गुप्ता ,सुमित दा,पोखन दा,चतरा से मनीष कुमार श्रीवास्तव,रवि भूषण सिंहा,कौशल दांगी,पूरन यादव,राजेश दुबे तथा स्थानीय भजन गायक चंदन, नरेश,रवि नवीन, देवेन्द्र आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शाम के 4 बजे मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें माताओं में सुशीला मां, ललिता मां, पिंकी मां,उषा मां आदि ने आदर्श परिवार के निर्माण में माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन संध्याकालीन प्रार्थना के साथ किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सह प्रति ऋत्विक संजय कुमार,श्री शिवनंदन सिंह,श्री सुरेश प्रसाद ,श्री अजय राज,श्री दुर्गा शर्मा,श्री केशरीकांत, श्री अशोक सिंह, श्री प्रमोद पासवान,श्री बीरेंद्र प्रसाद, सोहन राम, मिथिलेश कुमार सोनु,संतोष कुमार, योगेन्द्र कुमार,राजेन्द्र सिंह,विनोद ठाकुर,कपिल राम, जगदीश यादव, अर्जुन प्रसाद,चतुरी राम,उदय सिंह, सुनील सिंह,मोहन गुप्ता,सचिंद्र पासवान,राकेश त्यागी व माताओं में सुशीला मां, उषा मां,अनुराधा मां , मन्दिपा देवी ,संगीता मां (मुखिया), सुलेखा मां,राधा मां, संगीता मां (ननई )आदि माताएं तथा सैकड़ों सत्संगी वृंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love