देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

360° Ek Sandesh Live

बिरसा हुंकार पत्रिका के नव स्वरूप का लोकार्पण

sunil

Ranchi: विश्व संवाद केंद्र झारखंड द्वारा ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा के पावन अवसर पर 15 मई को देवर्षि नारद जयंती सह पत्रकार सम्मान समारोह एवं बिरसा हुंकार पत्रिका नये स्वरूप में लोकार्पण का आयोजन रांची कॉलेज परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पारंपरिक विधि से किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए। वरिष्ठ पत्रकार श्रेणी सीताराम पाठक जीगढ़वा, पलामू क्षेत्र 83 वर्षीय सक्रिय पत्रकार हैं, पद्मश्री बलबीर दत्त साथ राँची एक्सप्रेस, देशप्राण जैसे अनेकों संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी । महिला पत्रकार की श्रेणी में प्रभात खबर की वरिष्ठ संवाददाता लता रानी राँची, एवं नवोदित पत्रकार बीरबल यादव जामा, दुमका को यह सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, विभिन्न स्थानों से आए हुए पत्रकारों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जागरण पत्रिका बिरसा हुंकार के नव स्वरूप का लोकार्पण भी मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। पत्रिका की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बिरसा सेवा स्मृति न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि यह पत्रिका झारखंड की जनजातीय संस्कृति, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों की एक सशक्त अभिव्यक्ति है।