Eksandesh Desk
Ranchi : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने ने सभी पुलिसकर्मियों, मीडिया के बंधुओं और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
डीजीपी ने अपने संबोधन में झारखंड पुलिस द्वारा साल 2025 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों को गिनवाया। साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
डीजीपी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी है। वर्ष 2025 की पहली छमाही में 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
इसके अलावा पुलिस मुठभेड़ों में 17 नक्सली मारे गए। इस अभियान में राज्य ने चार जांबाज पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी खोया, जिनमें सीआरपीएफ के उप-निरीक्षक सुनील कुमार मंडल, सहायक उप-निरीक्षक सत्यवान कुमार सिंह, आरक्षी परनेश्वर कोच और झारखंड जगुआर के आरक्षी सुनील धान शामिल है।