Eksandeshlive Desk
ढाका/इस्लामाबाद : बांग्लादेश की राजधानी ढाका और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी इसके झटके महसूस हुए। इससे पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर में शुक्रवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित नरसिंदी के पास था। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:08 बजे महसूस किए गए। मीडिया खबराें के मुताबिक भूंकप के कारण कई इमारतें हिलनेे लगीं और ढाका में लोग घरों से सड़कों पर निकल आए। हालाकि अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके 20-30 सेकंड महसूस किए गए।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर में 4.7 तीव्रता का भूकंप : बांग्लादेश मौसम विभाग (बीएमडी) और राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। पिछले महीने अक्टूबर में भी बांग्लादेश में 3.4 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इस बीच, भूकंप के झटके भारत के पश्चिम बंगाल, कोलकाता और असम, त्रिपुरा एवं मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए। कोलकाता में सुबह करीब 10:10 बजे भूकंप के हल्के झटके से लोग सतर्क हो गए और कई जगहों पर लोग बाहर आ गए। गुवाहाटी, अगरतला और शिलांग में भी हल्के झटके महसूस किए गए। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप झटका महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण लोअर दीर के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस्लामाबाद के नेशनल सिस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान में हिंदुकुश रेंज में 93 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज होता है तो आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में झटका तेज होता है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होता।
