Deepak Mishra
लातेहार: उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति 2025–26 (खरीफ विपणन मौसम) अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान में उप विकास आयुक्त के द्वारा धान अधिप्राप्ति से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों से धान क्रय की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए, ताकि किसी भी किसान को असुविधा का सामना न करना पड़े। उप विकास आयुक्त ने क्रय केंद्रों की तैयारी, किसानों का पंजीकरण, धान उठाव, भंडारण व्यवस्था एवं भुगतान प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों, मानव बल एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चयनित लैम्पस के सदस्य/सचिव, जनसेवक उपस्थित थे।
