धनबाद  लोकसभा  सीट से एन डी ए प्रत्याशी ढुलु महतो ने  नामांकन दाखिल किया

Politics States

Eksandeshlive Desk

धनबाद : धनबाद  लोकसभा  सीट के  लिए  एन डी ए प्रत्याशी ढुलु महतो ने  नामांकन दाखिल किया। उनके  साथ  प्रदेश  के  पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, सांसद  पी एन सिंह, व धनबाद के  विधायक  राज सिन्हा भी  मौजूद  थे। इसके बाद  समाहरणालय  से  पदयात्रा  कर हजारों  कार्यकर्ताओं ने  रोड  शो  कर     गोल्फ ग्राउंड  में  पहुंच कर नमांकण  सभा  में  सम्मिलित  हुए। भीषण  गर्मी  में  भी  समर्थकों  की  उत्साह  में  कोई कमी  नही  थी। केसरिया पगडी  से  कार्यकर्ताओं ने  पूरे क्षेत्र को  भगवा मय  कर दिया  था। 

इस नामांकन सभा  में  विशेष  रूप  से  राजस्थान के  मुख्यमंत्री  भजनलाल  शर्मा,  आजसु के  केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो  भी उपस्थित  हुए। 

महाराणा प्रताप, मीरा बाई की  धरती  से  भगवान बिरसा मुण्डा की  धरती पर पहुँचे  राजस्थान के  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  कहा  कि  वर्ष  2014 के  बाद  जनता  ने  स्वंय  परिवर्तन को महसूस  किया  है  ।इससे  पहले  देश में  फैली  भ्रष्टाचार, आतंकवाद  से  जनता  मे  लोकतंत्र  के प्रति  विश्वास  ही  घट  गया  था। चारो  तरफ  आतंकवाद का बोलबाला  था। जब  नरेंद्र मोदी की  सरकार  देश  में  बनी  तो  इस पर  काबू  पाते  हुए  देश  विकास की  पटरी  पर दौड  चला। लोग  स्वंय  इसका  अनुभव  कर रहे  हैं। 

सभा  को  संबोधित  करते हुए  बाबूलाल  मरांडी  ने  झारखण्ड  की सभी  सीटों  के  साथ  अगामी विधान  सभा  चुनाव  में  एनडीए की  सरकार  बनाने  की  अपील  की। सभा को  संबोधित करते  हुए  सुदेश महतो  ने  मजबुती के  साथ  चुनाव  लड़ने व  जीतने  की  बात  की। 

इस  दौरान  अपने  संबोधन  में  ढुलु महतो ने कहा  कि  वे रात दिन  क्षेत्र की जनता की सेवा  मे  तत्पर  रहेंगे।