धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live States

KAMESH THAKUR

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुर्ष्कम मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धुर्वा थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों मेंं दीपक, बंटी और नितेश को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग धुर्वा डैम घूमने गई थी। इसी दौरान नाबालिग से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। घरवालों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love