दिशोम गुरु शिबू सोरेन निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

लातेहार: झारखंड आन्दोलन के महानायक , आदिवासी समाज के महान नेता , झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री युगपुरुष दिशोम गुरु  शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष , आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिये समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनका निधन संपूर्ण झारखंड राज्य के लिये अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , आईटीडीए निदेशक , अपर समाहर्ता , जिला स्तरीय पदाधिकारी , कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।