डकागांव बीच बाज़ार में बस का हुवा ब्रेक फेल , बाल बाल बचे राहगीर कई गाड़ियाँ हुई छतीग्रस्त

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव: डेली मार्केट दुर्गा मंदिर के पास अचानक एक बस (JH02BA-5664) का ब्रेक फेल होने से बाल बाल बचे राहगीर वहां पर खड़ी कई मोटरसाइकिल एवं चार पहिए वाहन से बस टकरा गई एवं एक स्कूटी सवार महिला को बस ने पीछे से ठोक दिया जिससे महिला बाल बाल बच गई Lयह घटना शाम लगभग 4 बजे की है l आज धन तेरस का त्यौहार होने के कारण रोड में काफी भीड़ थी राहगीरों का आना जाना काफी था उसी समय आ रही बस का ब्रेक फेल हो गया अचानक लोगो के बीच अफरा तफरी मच गई l बस के ड्राइवर से पूछे जाने पर ड्राइवर ने बताया कि ब्रेक अचानक फेल हो गया जिसके कारण ये हादसा हुआ । जानकारी के अनुसार बस त्रिवेणी सैनिक कंपनी में कार्यरत बताई जाती है l आपको बता दे कि जिस तरह से बड़कागांव बीच बाजार में बस का ब्रेक फेल हुआ यह काफी चिंताजनक है , यह सवाल उठता है कंपनी पर की कंपनी क्या घटिया किस्म की बसें चला रही है या बस का प्रॉपर तरीके से चेकिंग नहीं होती है , कई सवाल हैं क्योंकि आज जिस तरीके से बड़ी घटना होते-होते टल गई कई लोगों की आज जान जा सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था l आसपास के दुकानदारों की मांग थी अगर इसमें गाड़ी के ड्राइवर या फिर गाड़ी मालिक या फिर कंपनी किसी की भी लापरवाही सामने आती है तो इस पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए l

Spread the love