दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, तीन की स्थिति गंभीर

360° Ek Sandesh Live

RANJAN

बड़कागांव: प्रखंड में अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। बड़कागांव बादम रोड स्थित ब्लैकबेरी होटल से कुछ ही दुरी पहले मुख्य सड़क में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवार के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमे मोटरसाइकिल एवं स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस में इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार किशोर कुमार पिता मुलेश्वर महतो एवं सचिन कुमार पिता अर्जुन महतो ग्राम हेठली होरम एंव राहुल कुमार पिता भुनेश्वर महतो ग्राम पिपराडीह निवासी घायल हो गए। घायलों में एक किशोर कुमार पिता मुलेश्वर महतो उम्र 18 वर्ष की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना आंगो उरेज मुख्य पथ पर हुई है।जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए घायलों में रंजीत कुमार पिता सुरेश महतो ग्राम पंडरिया निवासी एंव दूसरा विवेक कुमार पिता अर्जुन महतो ग्राम चोरका निवासी बताया गया। इन दोनों घायल रंजीत कुमार एवं विवेक कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। बड़कागांव पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को बड़कागांव थाना ले आई हैl

Spread the love