दो बाईकों में हुई आमने सामने  का टक्कर

360° Crime Ek Sandesh Live

eksandeshlive Desk

लातेहार: सदर प्रखंड के धर्मपुर से विशनपुर जाने वाली मार्ग पर  दो बाईकों में आमने सामने का  भिड़ंत हो गया।
इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर तौहिद ने उनका उपचार किया वहीं घायल व्यक्ति का पहचान विशुनपूर निवासी विजय मिश्रा (55 वर्ष) , पिता नर्वदेश्वर मिश्रा के रूप में किया गया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुये विजय मिश्रा के पुत्र ने बताया कि पापा लातेहार से अपने गाड़ी बनवाकर घर लौट रहे थे कि तभी धर्मपुर से विशुनपूर जाने वाली सड़क पर स्थित डिग्री कॉलेज के पास में विपरीत दिशा से आ रहे एक बाईक ने टक्कर मार दिया है टक्कर मारने के बाद बाइक चालक घटनास्थल से फरार हो गया परिजनों ने कहा  कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।