दो दिनों से लापता शौरव पहूँचा अपने घर परिजनों में खुशी

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त

हंटरगंज (चतरा) ग्राम कटैया गोदाम घंघरी निवासी शौरभ कुमार पिता शम्भू साव बुधवार 15 जनवरी को बस्ता लेकर घंघरी स्कूल के लिए निकला था,जो घर नहीं लौटा था। इनके परिजन काफी खोजबीन के बाद परेशान थे। पत्रकार अशोक अनन्त के द्वारा व्हाटशप ग्रुप के माध्यम से इसकी सूचना ग्रुप में प्रेषित की गई थी,शुक्रवार की सुबह नागर निवासी दिपु कुमार ने उसे चतरा मोड़ डोभी में शौरव को अलाव सेंकते देखा तब उसे ध्यान आया की यह तो वही लड़का है जिसके लापता होनें की सूचना “हम सब एक हैं” ग्रुप में उसनें देखा है,तुरंत उसने अशोक अनन्त को फोन कर इसकी सूचना दी उसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए। शौरव कुछ दिनों से मानसिक रूप से उत्तेजित व ग्रसित है इससे प्रभावित वह किसी वाहन से गया की ओर चला गया था। उसके वापस लौटने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है।