दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 23 से

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: राज्य स्तरीय महिला पुलिसकर्मी पदाधिकारी का पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में दो दिवसीय 23 एवं 24 अगस्त को सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस सम्मेलन को लेकर गृह सचिव वंदना डाडेल एवं एडीजी सुमन गुप्ता ने रांची महिला थाना का गुरूवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना के सभी पदाधिकारियों और आरक्षियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान महिला थाना की आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी के बारे में एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला थाना परिसर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी गृह सचिव एवं एडीजी द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी कार्य परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। वंदना डाडेल ने महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों के सुझाव भी दिए।
आयोजित होने वाले महिला पुलिस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

Spread the love