Kamesh Thakur
रांची: चान्हो थाना की पुलिस ने राजेन्द्र यादव और मुकेश साह की हत्या मामले का खुलासा करते हुई, चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र यादव उर्फ छोटू, अरविन्द यादव, सूरज पाहन, अफरोज अंसारी शामिल है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूटपाट करने का विरोध करने पर मुकेश साह को गोली मारकर हत्या की थी। इसी दौरान राजेन्द्र यादव मौके पर आ गया, और उसे भी गोलीमार कर हत्या करने के बाद सभी फरार हो गये।
आपको बताते चले कि चान्हो थाना क्षेत्र के चामा चौक के स्थित एक आश्रम में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेन्द्र यावद और मुकेश साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात कुछ हथियारबंद लोग आनंद शीला आश्रम पहुंचे
और मुकेश साह को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर राजेन्द्र यादव जब उसकी ओर बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। मुकेश साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र यादव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।