दूसरी शादी करने के लिए पत्नी और बच्चे की हत्या करने की कोशिश, गंभीर

Crime

Eksandeshlive Desk

पलामू : पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के उक्कामाड़ में दूसरी शादी करने के लिए एक युवक ने पत्नी और बच्चे की जहर देकर हत्या करने की कोशिश की। जहर देने से 20 दिन का नवजात गंभीर हो गया है। शनिवार रात उसे इलाज के लिए एमएमसीएच के एसएनसीयू वार्ड भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार है। उसकी मां देख रेख में लगी है। पुलिस को सूचना दी गई है। जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पति ने दवा में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चे को देने की कोशिश की। जब बच्चे को दवा दी गई, तो दुर्गंध के कारण पत्नी ने थोड़ा ही पिया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पत्नी रूबी देवी ने रविवार सुबह आरोप लगाया है कि उसकी शादी एक साल पहले पीतलेश सिंह से हुई थी। पति का एक युवती के साथ अफेयर है और वह उसी से शादी करना चाहता है। इसी वजह से वह रूबी और बच्चे को अपने साथ नहीं रखना चाहता। महिला को दवा में जहर होने की आशंका हुई, जिसके बाद वह शनिवार रात बच्चे को तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच ले आई। बच्चे को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के त्वरित इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बच्चा फिलहाल मां की देखरेख में वार्ड में है। अस्पताल चौकी की पुलिस ने महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

Spread the love