दुर्गा पूजा को देखते हुए 20 सितंबर तक राशन वितरण सुनिश्चित करें: विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी

360° Ek Sandesh Live
Kamesh Thakur

रांची: विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची मोनी कुमारी द्वारा समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में रांची शहरी क्षेत्र के एम.ओ. सभी एजीएम एवं डीएसडी के साथ, सभी राशन लाभुकों को सही समय पर राशन मिलें इसको लेकर समीक्षा बैठक की गई। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारी को समय पर राशन वितरण करने का निर्देश दिया एवं दशहरा पर्व को देखते हुए 20 सितंबर तक राशन वितरण सुनिश्चित कराने को कहा गया।
साथ ही उन्होंने विशेष रूप से कहा की राशन देने पर अनियमियता पाए जाने पर राशन डिलरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी राशन सम्बंधित शिकायत पाए जाने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जाँच किया जायेगा। जाँच में की गई शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love