Kamesh Thakur
रांची: दुर्गा पूजा को लेकर लालपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रांची के सिटी डीएसपी केबी रमन ने की। शांति समिति की बैठक में आये प्रतिनिधियों से दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक मनाने के लिए उन से राय एवं सुक्षाव की मांग की। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दूर्गा पूजा को आपस में भाई-चारे के साथ मनाने की सभी समुदाय के लोगों से अपील की। वही सिटी डीएसपी ने कहा कि राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के बीच पंडाल के बिजली व्यवस्था को सावधानी पूर्वक रखा जाए वायरिंग से लेकर तमाम चीजें बेहतर रहे। साथ ही रांची दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
इस मौके पर सिटी डीएसपी केबी रमन,लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह,पुलिस पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
