दुर्गा पूजा समिति बारीडीह का पुनर्गठन, मानकी राजेंद्र साही बने अध्यक्ष

Ek Sandesh Live Religious

MUSTFA

मेसरा/रांची : ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित श्री राम जानकी मन्दिर के प्रांगण में रविवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक ग्राम प्रधान मानकी जयनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों ने संकल्प लिया कि दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम को पूर्व की भांति श्रद्धा और भक्ति भाव के माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी मिलजुल कर अपना-अपना योगदान देंगे। बताया गया कि मां भगवती का पूजा नवनिर्मित भवन में होगा। तथा विजयादशमी के अवसर पर सरना मैदान में रावन दहन एवं भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। ईसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बाद में पूजा संपन्न कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।

मुख्य संरक्षक ग्राम प्रधान मानकी जयनारायण सिंह, सिकन्द्र महतो, संरक्षक रामाकान्त महतो, विशेश्वर महतो, कलेश्वर महतो, आशाराम महतो, चमरू प्रजापति, घुमेश्वर महतो, महावीर महतो, युगलकिशोर पाहन, अध्यक्ष मानकी राजेन्द्र साही,उपाध्यक्ष बाबुराम महतो,राजेश करमाली, राजेन्द्र महतो, बाबुराम पाहन, सचिव ब्रह्मदेव नामक, उपसचिव धनंजय महतो, संगठन सचिव सोहराई महतो, कोषाध्यक्ष भूषण कुमार महतो, उपकोषाध्यक्ष विजय कुमार एवं मिडिया प्रभारी शारदा प्रसाद बनाए गए। इसके अलावा दर्जनों लोग संयोजक व कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए।

Spread the love