RAJU CHAUHAN
धनबाद: श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी इस वर्ष अपनी 60वीं वर्षगांठ (गोल्डन जुबली) धूमधाम से मना रही है। इस बार पूजा पंडाल का थीम श्री कृष्ण लीला रखा गया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत में दिए गए उपदेश तक की झलकियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। विशेष आकर्षण यह रहेगा कि मां दुर्गा की प्रतिमा भी श्रीकृष्ण के रूप में सजाई जाएगी, जो भक्तों के लिए अनोखा और दर्शनीय दृश्य होगा।
पूजा समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार पूजा का आयोजन बेहद भव्य और दर्शनीय होगा। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य मिलजुल कर इस आयोजन को धनबाद जिले में अपनी अलग पहचान देने का संकल्प लिए हुए हैं। समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने महासचिव मुनेश्वर सिंह मुन्ना, सचिव मनोज कु सिंह, सह मुख्य संरक्षक प्रकाश गोयल, अफजल खान, वरीय उपाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, तम्मना, बिनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, शम्भू, अंशुमान, नितेश, शोहराब खान, अनुराग, भोला, रोबिन गुप्ता, बिस्वाजीत पॉल, और रोबिन चटर्जी के साथ पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।