दुर्गा पुजा को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक

Crime Ek Sandesh Live

Amit Ranjan

जलडेगा: थाना प्रांगण में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पुजा को लेकर शांति समिति की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। बैठक में दुर्गा पुजा शांतिपूर्ण एवं सोहार्द पूर्ण तरीके से मनाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रखंड के जलडेगा एवं महावीर चौक कोनमेरला में होने वाले दुर्गा पुजा को लेकर दोनों दुर्गा पुजा समिति के सदस्यों से विस्तृत जानकारी ली गई। जलडेगा दुर्गा पुजा समिति के द्वारा बतलाया गया कि दुर्गा पुजा के मौके पर 12 अक्टूबर तक रामलीला प्रस्तुत किया जाएगा तथा 13 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन करने के साथ रावण कुंभकरण दहन उपरांत रात्रि में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की जानकारी दी गई। महावीर चौक कोनमेरला में भी दुर्गा पुजा में होने कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। पुजा के दौरान अवैध शराब एवं अफवाहो से बचने की सलाह दी गई तथा अपराधिक प्रवृत्तियों वाले लोगों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि पुजा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की भी तैनाती की जाएगी और समय-समय पर पेट्रोलिंग करते रहने की बात कही गई। मौके पर लोमबोई मुखिया शिशिर डांग, कोनमेरला मुखिया अनिमा तोपनो, पतिअंमबा मुखिया विमला देवी, सुभाष साहु, महेश साहु, रामावतार अग्रवाल, हलधर प्रसाद, राजु साहु, विश्वनाथ साहु, जसवंत साहु, पन्ना लाल साहु, अमित अग्रवाल, हेमशरण सिंह, रामेश्वर सिंह, त्रिलोक साहु, बसंत साहु, मोतीलाल ओहदार, विजय अग्रवाल, नितिश अग्रवाल, गोविंद दुबे, सुनील कुमार साहु सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।