दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने किया शस्त्र पूजन

360° Ek Sandesh Live Religious States

KAMESH THAKUR

रांची: विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी ने गुरुवार को शस्त्र पूजन किया। प्रांत धर्म प्रसार सह परियोजना सहप्रमुख रेणु अग्रवाल कहा कि महिला को शस्त्र रखना जरूरी है। सभी को शस्त्र चलाना आना चाहिए। शस्त्र रखने की प्रथा हमारे देवी देवताओं से ही लिया गया है।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की युवा महिला इकाई दुर्गा वाहिनी की बहनों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने सभी को मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी ने से जुड़ने का निवेदन किया। इस अवसर पर वाहिनी की महिलाएं मौजूद रहीं।