SUNIL KUMAR
साहिबगंज: शुक्रवार को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर प्रखंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महमूद आलम, सदर प्रखण्ड के अध्यक्षता में एक दिवसीय सहिया के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीण क्षेत्र की सभी सहियाओं को एक दिवसीय आगामी 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले पल्स पोलियो अनुराष्ट्रीय कार्यक्रम के सफलता को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी सहियाओं का स्वस्थ नारी सशक्त परिवार 2025 कार्यक्रम के तहत सभी सहियाओं का हेल्थ जांच भी किया गया। शुक्रवार को इस स्वास्थ्य जांच में सहिया और सफाई कर्मी ने भाग लिया। इस जांच कर्म में 62 आभा एव दो आयुष्मान कार्ड बनाया गया। मुख्य रूप से मौजूद सदर प्रखंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महमूद आलम, बीपीएम मनोज यादव, मुनिजी पांडे एवं दर्जनों सहिया मौजूद थे।