Eksandeshlive Desk
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे समय तक सक्रिय रही नक्सली और वर्षों से भूमिगत प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की सबसे वरिष्ठ सीसीएम नेता पोथुला पद्मावती उर्फ कल्पना उर्फ मैनाबाई उर्फ म्यनाक्का उर्फ सुजाता ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेन्द्र के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह 62 वर्षीय वरिष्ठ सीसीएम नेता सुजाता तेलंगाना के जोगुलाम्बा गडवाल जिले के गट्टू मंडल के पेंचिकालपाडु गांव की निवासी है।
नक्सली और सीसीएम नेता सुजाता बस्तर में हुई कई बड़ी नक्सल वारदाताें में शामिल रही है। लेकिन वह पिछले कई वर्षों से भूमिगत थी। 01 करोड़ की इनामी सुजाता का आत्मसमर्पण नक्सल संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। सुजाता नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है। हालांकि किशनजी काे वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल में एक मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है। इसके बाद सुजाता ने भी नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया और आज तेलंगाना पुलिस के मुखिया के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
