एक्जिट पोल सत्य और तथ्य से परे, मीडिया घराने अब तो अपनी भूमिका तय करें : ठाकुर

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma
रांची : प्रदेश कांग्रेस ने देश के बड़े मीडिया घरानों के द्वारा जारी किये गये एक्जिट पोल को सत्य और तथ्य से परे करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अब तो अति हो गया है, अब समय आ गया, देश के बड़े मीडिया घराने अब तो अपनी भूमिका अदा करें, यह तय करें कि वह लोकतांत्रिक देश में जनता के साथ है या फिर किसी विशेष पार्टी, सट्टा बाजार और पूंजीपतियों के साथ। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रमुख मीडिया घरानों के द्वारा जारी एक्जिट पोल के फैक्ट ही उस पर सवाल खड़ा कर रहा है। उदारहण स्वरूप झारखंड में गठबंधन के तहत माले केवल कोडरमा सीट पर चुनाव लड़ रहा है। मगर एक्जिट पोल इन्हें दो से तीन सीट दिखा रहा है। ठीक इसी प्रकार से तमिलनाडू में कांग्रेस केवल 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है। उक्त बातें शहीद चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा सोमवार को कहा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 13-15 सीट दिखाया जा रहा है। यही स्थिति कनार्टक में है, कर्नाटक में कांग्रेस डीएमके साथ गठबंधन के तहत 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है, वहां भी कांग्रेस को 13-15 सीट दिखाया जा रहा है। अब ऐसे में कैसे इस एक्जिल पोल पर यकीन किया जाए। इसलिए अब अति हो गया है, देश के प्रमुख मीडिया घरानों को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए नहीं तो यह लोकतंत्र नहीं बचेगा।