एकल अभियान का उद्देश्य है संस्कारों से पूर्ण गांव का निर्माण: अभिनंदन प्रसाद

360° Ek Sandesh Live

Deepak Mishra
लातेहार: एकल अभियान संस्कार शिक्षा के तत्वावधान में एकल श्री हरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन लातेहार संघ के हनुमान मंदिर, कुंदरी में किया गया। इस मौके पर लातेहार अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि सत्संग मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है शिक्षित गांव के साथ–साथ संस्कारी गांव का निर्माण करना। एकल अभियान के तहत संस्कार, शिक्षा हर गांव–गांव में स्थापित करना इस मौके पर सत्संग मंडलियों ने आकर्षक संस्कृति प्रस्तुतियां दी।  मौके पर अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष अभिनन्दन प्रसाद, सचिव राजेंद्र प्रसाद, श्री हरि कथा प्रसार योजना के अध्यक्ष मनमोहन राम, उदित राम, बिरेंद्र प्रसाद के अलावा आयोजन समिति के अवध किशोर वैध, रामकुमार यादव, बिनोद कुमार सिंह, सेवावर्ती बबलू कुमार, संभाग कार्यालय प्रमुख अखिलेश सिंह, अवध किशोर यादव, रविंद्र यादव, राजेश उरांव, बहादुर प्रजापति समेत ‌अन्य लोग मौजूद रहे। 

Spread the love