एकल अभियान रामगढ़ अंचल आचार्य चयन वर्ग का भुरकुंडा पंचायत में हुआ शुभारंभ

Ek Sandesh Live

KETU SINGH
भुरकुंडा (रामगढ़): एकल अभियान रामगढ़ अंचल समिति के तत्वावधान में बुधवार से भुरकुण्डा पंचायत सचिवालय में एकल अभियान द्वारा तीन दिवसीय आवसीय आचार्य चयन वर्ग का शुभारंभ किया गया। इसका विधिवत शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान रामगढ़ अंचल समिति के अध्यक्ष जन्मेजय प्रताप मुख्य रूप उपस्थित थें। मौके पर उन्होंने बताया की एकल अभियान का कार्य ईश्वरीय कार्य है। अपने क्षेत्र में यह कार्य ठीक से हो इसके लिए आप सब को तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बुलाया गया। इस प्रशिक्षण में आप सब ध्यान केंद्रित कर प्रशिक्षण वर्ग में रहेंगे, और जो भी विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा उसको अपने में एकल विद्यालय के माध्यम से गांव में बताएंगे। मौके पर अंचल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर ठाकुर,अंचल सह सचिव सुरेश गणक, अंचल महिला समिति अध्यक्ष उमा सिन्हा, सचिव अनामिका श्रीवास्तव, अंचल समिति कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, सत्संग समिति के कोषाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, अंचल ग्राम स्वराज प्रभारी रमेश सिंह, भुरकुण्डा संच समिति के सह सचिव विजय, भुरकुण्डा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, दक्षिण झारखंड संभाग प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह, अंचल अभियान प्रमुख चंद्रशेखर कुमार, अंचल ग्राम स्वराज प्रमुख खिरेंद्र कुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख नंदकिशोर महतो, संच प्रमुख नागेश्वर महतो, जयंती देवी, गुलाब राम दांगी, कौशल्या देवी, शांति देवी, संच व्यास सुलेखा कुमारी, सुखराम बेदिया सहित 40 गांव के आचार्य उपस्थित थें।

Spread the love