News by Ashok Anant
चतरा : एकल अभियान जिला कार्यालय चतरा खेल स्टेडियम के समीप एकल अभियान अंचल छात्र का पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आज विधिवत उद्घाटन कर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया।जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप अभियान के कार्यालय में सभी आचार्यों को प्रशिक्षण वर्ग में श्री नंदलाल केसरी एवं श्री प्रदीप रावत ने भारत माता एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रचलित कर दृढ़संकल्प के साथ एकाग्रचित होकर विषयवस्तु धारण करनें हेतू प्रेरित एवं संबोधित किया।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सभी को शिक्षा एवं ग्राम विकास स्वाभिमान जागरण और संस्कार शिक्षा पर मार्गदर्शन किया गया इस अवसर पर भरत सिंह भाग गतिविधि प्रमुख ,अंचल अभियान प्रमुख प्रेम राम,अंचल गतिविधि प्रमुख मोहित महतो अंचल प्राथमिक प्रशिक्षक सुरेंद्र भारती संच प्रमुख सुरेश रविदास टंडवा से इंद्रदेव यादव हंटरगंज संच प्रमुख एवं आचार्य उपस्थित हुए।
