अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रतापपुर पुलिस ने रविवार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कई महीनों से पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक प्रमोद भारती प्रतापपुर कांड संख्या 21/20 तथा दूसरा अभियुक्त राजेंद्र भारती ग्राम मोनरवा थाना जोरी का रहने वाला है जो प्रतापपुर कांड संख्या 98/21 में फरार चल रहा था दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने कहा कि दोनों अभियुक्त काफी दिनों से दो अलग अलग मामलों में फरार चल रहे थे। रविवार को गुप्त सूचना पर एक टीम गठित कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है।
