अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रतापपुर पुलिस के द्वारा एनडीपीएस सहित अन्य मामलों में कई दिनों से फरार चल रहे कुल साथ लोगों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस बारे में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि प्रतापपुर थाना कांड संख्या 124/23 एनडीपीएस के प्राथमिकी अभियुक्त रिंटू गंझू उर्फ सनोज ग्राम खराटी,थाना हंटरगंज, प्रतापपुर थाना कांड संख्या 107/20 उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत पासवान इमामगंज थाना, गया,प्रतापपुर थाना कांड 134/21 संख्या 302/34 के प्राथमिकी अभियुक्त युगेशवर पासवान ,जितेंद्र पासवान दोनों थाना लुटुवा ,गया तथा मनोज पासवान, ग्राम गोमे थाना प्रतापपुर के अलावा प्रतापपुर थाना कांड संख्या 202/20 उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त फूलचंद यादव ,कोठी थाना एवं प्रतापपुर थाना कांड संख्या 214/21 के वारंटी अभियुक्त महेंद्र चौधरी कोठी थाना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। सभी अभियुक्त कई महीनों से पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहे थे।
