एसीबी ने बुंडू प्रखंड ब्लॉक कोर्डिनेटर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रांची के बुंडू प्रखंड ब्लॉक कोर्डिनेटर जगरनाथ गोप को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के राजमहल थाना निवासी शाहिद रजा ने रांची एसीबी को लिखित सूचना दी थी कि ब्लॉक कोर्डिनेटर जगरनाथ गोप की ओर से जल एंव स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुंडू प्रखंड के सभी पंचायत में लगभग 169 नाडेप सोकपीट को कराये गये काम के पेमेंट का भुगतान करने के एवज में एक लाख 81 हजार 475 रुपये रिश्वत के रुप में मांग कर रहे है। एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच करायी तो शिकायत सही पाया गया। इसके बाद एसीबी टीम ने बुंडू स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता कार्यालय से जगरनाथ गोप को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Spread the love